दुनिया के सबसे छोटे आदमी खगेंद्र थापा का निधन

दुनिया के सबसे छोटे व्यक्ति नेपाल के खगेंद्र थापा मगर (Khagendra Thapa Magar) का निमोनिया के कारण को निधन हो गया। समाचार एजेंसी AFP के अनुसार खगेंद्र थापा मगर के भाई महेश थापा मगर ने जानकारी दी कि उन्हें निमोनिया हो गया था, जिसके चलते वह कुछ दिनों से अस्पताल में थे। उन्होंने बताया कि ‘इस दौरान निमोनिया के चलते उनके दिल पर भी असर पड़ा। पोखरा के पास एक अस्पताल में भर्ती थापा अपने माता-पिता के साथ थे। खगेंद्र की लंबाई 67 सेंटीमीटर थी। उनका वजन 6 किलो था। साल 2010 में उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सबसे छोटे आदमी के खिताब से नवाजा गया था।

बता दें कि खगेंद्र को पहली बार 2010 में उनके 18वें जन्मदिन के बाद दुनिया का सबसे छोटा आदमी घोषित किया गया था। लेकिन इसके बाद नेपाल के ही चंद्र बहादुर डांगी की वजह से यह खिताब उनके नाम नहीं रहा। डांगी 54.6 सेंटीमीटर के थे, जिन्हें दुनिया का सबसे छोटा मोबाइल आदमी कहा जाता है। 2015 में चंद्र बहादुर की मौत के बाद खगेंद्र थापा मगर एक बार फिर से दुनिया के सबसे छोटे आदमी बन गए थे।

