दीपावली पर 70 जवान संभालेंगे यातायात व्यवस्था का जिम्मा

Spread the love

दीपावली के मौके पर राष्ट्रीय उच्च मार्ग -5 परवाणू शिमला पर वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है। वहीं शहर में भी तिल भर जगह नहीं मिलती है। इसके लिए पुलिस ने चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है।यातायात को सुचारू रखने के लिए अतिरिक्त 70 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। जोकि 24 घंटे अपनी सेवाएं देंगे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से सादे लिबास में पुलिस के जवान भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में गश्त करेंगे। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस बल शहर में तैनात किया गया है।

डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि दीपावली के मौके पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे जाम न लगे इसके लिए 70 जवान तैनात किए गए है। वहीं अन्य पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था को देखेंगे। उन्होंने बताया कि चालान करना पुलिस का उद्देश्य नहीं है। पुलिस लोगो की सहायता के लिए कार्य करेगी व दीपावली के अवसर पर उचित व्यवस्था बनी रहे इसके लिए पुलिस जवानों की ड्यूटी लगा दी गई है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक