दिल्ली विधानसभा चुनाव: 5 बजे तक 44.52 प्रतिशत मतदान दर्ज

दिल्ली में चल रहे मतदान में शाम 5 बजे तक 44.52 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राजधानी के यमुना विहार सहित अन्य कई इलाकों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में तकनीकी खराबी आने के कारण मतदान देर से शुरू हुआ। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच आज सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चलेगा। दिल्ली में इस बार कुल एक करोड़ 47 लाख 86 हजार 382 मतदाता हैं। मतगणना 11 फरवरी को होगी।

