दाड़लाघाट में सीताराम ठाकुर ने सेब के पौधे किए कामयाब, पेश की मिसाल



दाड़लाघाट:-(राजेश गुप्ता)प्रकृति ने मनुष्य जीवन के हित के लिए बहुत सी प्राकृतिक संपदाएं संजोई हुई है जिन से मनुष्य अपने जीवन में सुख भोग सके और अपने जीवन में आने वाली समस्याओं का समाधान कर सके। फलदार पौधे,सब्जियां,जड़ी बूटियां,खनिज इत्यादि बहुत सी ऐसी प्राकृतिक संपदाएं हैं,जो मनुष्य के सामने सुलभ है लेकिन आवश्यकता है तो केवल कर्म करने की,कर्म करने पर मनुष्य अनहोनी को भी होनी में परिवर्तित कर सकता है,ऐसा ही कर्म करने वाले दाड़लाघाट उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत मांगल के गांव सहनाली (डगोयल) के एक मेहनतकश सीता राम ठाकुर ने सेब के पौधे को कामयाब कर दिखाकर एक मिसाल प्रस्तुत की है।कृषक सीता राम ठाकुर ने सप्र,टाइट मैन,रेड जून,गोल्डन,रॉयल प्रजाति के सेब को ट्रायल के रूप में अपनी जमीन में उगाया लेकिन उनकी प्रसन्नता का तब कोई ठिकाना न रहा जब सेब के पौधे ने फल देना प्रारंभ कर दिया।


