तेंदुऐं ने 6 भेड़ बकरियों को बनाया अपना निवाला
सिरमौर :-रोन हाट इन दिनों लगातार प्रदेश में तेंदुए ने अपना आंतक मंचा दिया है। बीते दिनों राजधानी शिमला में भी एक बच्चे को जंहा तेंदुवे ने उसे अपना निवाला बनाया। वंही शिलाई के क्यारी गुंडाह पंचायत में तेंदुए ने छह भेड़ बकरियों पर अपना धावा बोलकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। जहां शुक्रवार को एक तेंदुए ने पांच बकरियों और एक भेड़ को अपना निवाला बनाया है।
स्थानीय पंचायत प्रधान स्नेह लता से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि ग्राम पंचायत के गांव डोहर निवासी सोहन सिंह पुत्र सुंदर सिंह की पांच बकरियां तथा एक भेड़ को तेंदुए ने मौत के घाट उतार दिया है। प्रधान ने बताया कि जब व्यक्ति बकरियों को जंगल में चुगाने के लिए ले गया था। तो उस एक तेंदुए ने बकरियों पर हमला बोल दिया और 5 बकरियों व एक भेड़ को अपना निवाला बना दिया, उन्होंने बताया कि व्यक्ति का भारी नुकसान हुआ है।
प्रधान ने बताया कि व्यक्ति के परिवार का पालन पोषण इन बकरियों पर ही निर्भर था। लेकिन तेंदुए ने बकरियों को अपना निवाला बना दिया है। व्यक्ति ने प्रशासन तथा संबंधित विभाग से मदद की गुहार लगाई है। प्रधान ने बताया की प्रशासन व्यक्ति के परिवार को उचित मुवाज़ा देकर उनकी मदद करे।