तृणमूल सांसद दिनेश त्रिवेदी ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, कहा- मुझे घुटन महसूस हो रही है
तृणमूल कांग्रेस के राज्य सभा सांसद दिनेश त्रिवेदी दिनेश त्रिवेदी ने आज सदन में इस्तीफे का ऐलान किया है। संभावना जताई जा रही है कि वे बीजेपी में शामिल हो सकते है। उन्होनें इस्तीफे का ऐलान आज राज्यसभा में अपने स्पीच के दौरान किया। त्रिवेदी ने कहा- मुझसे अब देखा नहीं जा रहा मुझे घुटन महसूस हो रही है मेरी आत्मा मुझसे आज यह कह रही है यहां बैठे-बैठे आप चुपचाप रहो आज मैं देश के लिए बंगाल के लिए अपना इस्तीफा दे रहा हूं।
अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए दिनेश त्रिवेदी ने राज्यसभा में कहा- हर मनुष्य के जीवन में एक घड़ी आती है, जब उसको उसकी अंतरआत्मा की आवाज सुनाई देती है। मेरे जीवन में भी ऐसी ही घड़ी आई थी। देश बड़ा है या पक्ष बड़ा है। आज जब देखते हैं कि जब देश की क्या परिस्थिति है। पूरी दुनिया भारत के तरफ देख रही है।
सूत्रों से जानकारी मिली है कि दिनेश त्रिवेदी पिछले एक महीने से लगातार बीजेपी से संपर्क में थे। अभी अमित शाह के बंगाल दौरे के दौरान उनकी पार्टी के शीर्ष नेताओं से बातचीत हुई है। इसके बाद ये तय हुआ कि वह टीएमसी के इस्तीफा देंगे और बीजेपी में शामिल होंगे। केंद्र सरकार में रेल मंत्रालय संभाल चुके त्रिवेदी की बात करें तो वे तृणमूल के उन संस्थापक सदस्यों में से हैं, जिन्होंने 16 साल पहले तृणमूल पार्टी बनाई थी। आपको बता दें कि इससे पहले शुभेंदु अधिकारी और राजीव बनर्जी जैसे मंत्रियों ने बंगाल में ममता बनर्जी का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया। दिनेश त्रिवेदी के इस्तीफे की घोषणा भी ममता के लिए बड़ा झटका है।


