तापमान में गिरावट के चलते पांगी घाटी में बसों का परिचालन बंद
जनजातीय उपमंडल पांगी के तहत तापमान में काफी गिरावट होने के चलते अत्यधिक ठंड और पानी के जम जाने से हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम को बसों के परिचालन में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है । घाटी में निगम द्वारा बसों के सामान्य परिचालन में उक्त समस्याओं के कारण लोगों को हो रही परेशानियों के चलते समाचार पत्रों में 5 दिन से बस सेवा बंद , लोगों को परेशानी का करना पड़ रहा सामना- शीर्षक से प्रकाशित समाचारों पर अड्डा प्रभारी कमल सिंह ने अपना पक्ष रखा है।उन्होंने बताया कि पांगी उपमंडल और मुख्यालय किलाड़ में शीत ऋतु के चलते तापमान में भारी गिरावट आई है । इसके चलते अत्यधिक ठंड और पानी जम जाने की घटनाएं सामान्य होती हैं ।








