मंडी-ग्राम पंचायत सरी के सन्नोर गांव में रंगड़ो के हमले से एक महिला की मौत हो गई है और एक गंभीर घायल है। 23 वर्षीय प्रियंका पत्नी किशोरी लाल व उसकी सास कमली देवी पत्नी भीम सिंह खेतों में काम कर रही थी तो अचानक दोनों पर रंगडो ने हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई।
उनकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने दोनों को सिविल अस्पताल सरकाघाट ले जाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नेरचौक के लिए रेफर कर दिया, जहां पर रंगड़ो के हमले को सहन न करते हुए प्रियंका ने दम तोड़ दिया और कमली देवी जो प्रियंका की सास है, उन्हें मेडिकल कॉलेज में ही उपचार के लिए रखा गया है। उनकी स्थिति भी गंभीर बनी है।
मृतक प्रियंका जो गरीब परिवार से संबंध रखती थी अपने पीछे पति के साथ एक डेढ़ वर्षीय दुधमुंहा बेटा छोड़कर गई है, प्रियंका की इस अकस्मात मौत के ऊपर स्थानीय प्रशासन ने फौरी राहत के तौर पर 10000 रुपए दिए। प्रियंका की मौत पर स्थानीय विधायक एवं आईपीएच मंत्री ठाकुर महेन्द्र सिंह, सरी पंचायत के प्रधान संजय कुमार, उप प्रधान अच्छर सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्या संगीता मंडयाल, हंस राज वर्मा, रूप लाल आज़ाद, रमेश वर्मा ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।