Third Eye Today News

टोल प्लाजा सनवारा के समीप 8.49 ग्राम चिट्टा सहित दो युवक गिरफ्तार

Spread the love

धर्मपुर। दिनांक 02-03-2026 को जिला पुलिस की एसआईयू (SIU) टीम पुलिस थाना धर्मपुर के क्षेत्र में गश्त एवं अपराधों की रोकथाम के लिए मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने टोल प्लाजा सनवारा के समीप नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान चंडीगढ़ से सोलन की ओर आ रही एक बलेनो कार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन में सवार दो युवकों के कब्जे से 8.49 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में पुलिस थाना धर्मपुर में NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है।

दोनों आरोपियों को आज दिनांक 03-03-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक