जीनियस ग्लोबल स्कूल ने मनाया ग्रीन-डे

Spread the love

-नौनिहालों ने खेल-खेल में जाना हरे रंग का महत्व
-चलो ढूंढे हरा खजाना गेम खेल की मस्ती

 आनंद विहार स्थित जीनियस ग्लोबल स्कूल में प्री-नर्सरी कक्षा के लिए ग्रीन-डे पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें प्री -नर्सरी के बच्चे हरे रंग के कपडे पहन स्कूल पहुंचे। इस दौरान नौनिहालों ने खेल-खेल में हरे रंग का महत्त्व जाना। स्कूल प्रशासन की ओर से बच्चों के लिए हरे रंग से संबंधित कई वस्तुएं सजाकर रखी गई। जिनको बच्चों ने चाव से देखा और समझा। बच्चों ने जिज्ञासावश कई सवाल अध्यापिकाओं से पूछे। इस मौके पर बच्चों ने कई तरह की गेम्स भी खेली। जिसमें ख़ास तौर पर चलो ढूंढे हरा खज़ाना को बच्चों ने खूब पसंद किया। इस गेम में बच्चे मस्ती करते नजर आए। इसके अलावा नर्सरी क्लास के बच्चों के लिए स्मोकलेस कुकिंग क्लास व नेचर वाक का भी आजोयन किया गया। कुकिंग क्लास में नर्सरी क्लास के बच्चों को मनोरंजन के साथ कुकिंग सीखने का मौका मिला। स्कूल डायरेक्टर नीति शर्मा ने बताया की स्कूल का उदेश्य खेल-खेल में बच्चों के मन में पढाई के लिए उत्साह और रुचि पैदा करना है। ग्रीन डे पार्टी और स्मोकलेस कुकिंग क्लास भी इसी दिशा में किया एक प्रयास है। नीति ने अभिभावकों के सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन भावना, अंबिका हेमलता और शैलजा ने किया।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक