जिला भाजुयमों ने गठित की नई टीम, नए चेहरों को मिली तवज्जो
जिला सोलन में भाजयुमों के अध्यक्ष पद पर नरेंद्र ठाकु र की ताजपोशी के बाद अब नई भाजयुमों की टीम भी गठित कर दी गई है। भाजयुमों की कार्यकारणी में इस बार नए चेहरे को तवज्जों दी गई है। शनिवार को गहन- चिंतन करने के बाद आखिरकार देर शाम को नई कार्यकारणी पर मुहर लगा दी गई। बताया जा रहा है कि भाजुयमों की नई टीम का गठन करने के लिए काफी दिनों से बैठक का आयोजन किया जा रहा था। लेकिन नामों को लेकर सहमति काफी दिनों से नहीं बन रही थी। हालांकि शनिवार को आखिरकार भाजुयमों की नई टीम का चयन कर लिया गया है।
सोलन से दीपक शर्मा, व अर्की से प्रेम चौपड़ा को वरिष्ट उपाध्यक्ष के पद नियुक्त किया गया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर सुनील कश्यप कसौली से लखविंद्र नालागढ से वरुण धलियारी दून से चुने गए है। वहीं महामंत्री पद पर भूपेंद्र ठाकुर सोलन व संजीव कुमार दून से नियुक्त किए गए है। इसके अलावा सचिव पद पर दिकनर कुमार सोलन से विक्रम शर्मा कसौली, पिं्रस मैहता दून , जय देव अर्की , कुलभूषण नालागढ को सचिव का कार्यभार दिया गया है। वहीं कोषाध्यक्ष अरुण मैहता सोलन होंगे। जबकि प्रवक्ता का दायित्व अभिषेक ठाकुर को दिया गया है। वहीं सह प्रवक्ता रोगी भारद्वाज होंगे। जबकि मीडिया प्रभारी कार्यभार रचित साहनी को दिया गया है। इसके अलावा मीडिया सह प्रभारी के पद पर अभिषेेक ठाकुर नालागढ, विक्रम आंनद सोलन से नियुक्त किए गए है। वहीं सोशल मीडिया के पद पर भूपेंद्र सागर व कार्यालय सचिव संतोष कुमार को चयन किया गया है। जबकि मंडल अध्यक्षों में रोहित भारद्वाज महिंद्र ठाकुर अर्की , वरुण शर्मा कसौली, अमित चंदेल नालागढ व हेमंत ठाकुर को दून मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जिला कार्यकारणी सदस्य में सोलन से संदीप ठाकुर, दिगविजय सिंह, अंश्किा चौहान कसौली, रुबिन कुमार व सुशील व दून से अनिल ठाकुर व कपिल देव नालागढ से होंगे। वहीं सुरजीत सिंह आशीष गौतम अर्की से अनिल कुमार, कमल देव व रविंद्र शर्मा होंगे।

