जयराम ठाकुर ने पांच साल मारे खर्राटे, लुटाया जनता का पैसा :मुख्यमंत्री सुक्खू

Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सत्ता में रहते हुए पांच साल खर्राटे मारकर सोते रहे और आम जनता का पैसा लुटाते रहे। उनके कार्यकाल में पेपर तक बिकते रहे, प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ता गया। प्रदेश के लोगों के हितों की रक्षा करने के बजाय जमकर खिलवाड़ किया। जिसका जवाब प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनाव में दिया। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने घुमारवीं के बद्धाघाट में आयोजित जनसभा में कही। सीएम ने कहा कि जयराम के भ्रष्टाचार के अंत के बाद सत्ता परिवर्तन हुआ और लोगों ने कांग्रेस की सरकार बनाई।सरकार बनने के बाद जब आम परिवार से निकला हुआ व्यक्ति प्रदेश का मुख्यामंत्री बनता है तो उसके दिल में आम जनता का दर्द और सेवा का भाव होता है। जब भाजपा की सरकार थी तब आमजन को अपने कार्य करवाने के लिए अधिकारियों के पीछे दौड़ना पड़ता था। लेकिन आज अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जनता के कार्य प्राथमिकता के तौर पर होने चाहिए। सुक्खू ने कहा कि हम सत्ता में सत्ता सुख के लिए नहीं बल्कि आम जनता के सेवा करने के लिए आए हैं। व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। ऐसी व्यवस्था जिसमें किसान के हाथ पैसा हो, महिलाएं आत्मनिर्भर बने, युवा सशक्त हो और आमजन सुखी हो। इस प्रकार का कार्य करने का काम प्रदेश सरकार कर रही है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक