जमीनी विवाद में हुई झड़प में 20 वर्षीय युवक की गई जान
पुलिस थाना नूरपुर की चौकी रैहन के तहत राजा का तालाब के गांव खेर के बीस वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जमीनी विवाद के कारण चाचा पर भतीजे की हत्या का आरोप है। वारदात बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि रास्ते को लेकर अजय और उसके चाचा में झड़प हुई। इस झड़प में अजय कुमार की जान चली गई। अजय के परिवार के सदस्य घायल अवस्था में नूरपुर अस्पताल में पहुंचे जहां अजय कुमार को मृत घोषित किया गया । बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है पांच वर्ष पहले भी जमीनी विवाद के कारण आपसी झड़प हो चुकी है। उस झड़प में अजय के दादा की टांग टूट गई थी। उस समय विवाद का कारण कारण जमीन की बाउंड्री थी। आज विवाद का कारण उसी जमीन पर बना हुआ रास्ता है।


