जनता को केंद्र में रखकर काम करे हिमाचल सरकार: राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश सरकार को सलाह दी है कि कार्यकर्ताओं व जनता को केंद्र में रखकर कार्य करें। सत्ता में आने के बाद कार्यकर्ताओं को नहीं भूलना है। कार्यकर्ता ही हमें चुनाव जीताते हैं। सरकार ऐसा वातावरण तैयार करे कि कोई भी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री व मंत्रियों से सीधे मिल सके या संगठन में अपनी बात को रख सके।








