जतिन साहनी की ताजपोशी से कईयों के चेहरे की उडी हवाइयां कईयों ने बांटी मिठाइयां  

Spread the love

सोलन के वरिष्ठ कांग्रेस नेता जतिन साहनी को सरकार ने हिमाचल प्रदेश स्टेट सीविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन का डायरेक्टर बनाया है। वे जिला सोलन कांग्रेस के सचिव हैं और पूर्व में शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं। साहनी को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का नजदीकी माना जाता है।जतिन की ये नियुक्ति सोलन की सबसे पहली नियुक्ति है जो हिमाचल स्तर की है। इससे पहले जिला स्तर पर ही चैयरमैन बनाया गया है। उनके निदेशक बनने से उनका राजनीतिक कद काफी ऊंचा हुआ है। सुक्खु जब मुख्यमंत्री भी बने थे और लोगों ने जब उनका कंधों पर उठाकर अभिवादन किया था तब भी वो कंधों मे सवार होकर जतिन की दुकान में उनसे व उनके पिता से मिलने गए थे। साहनी की इस ताजपोशी से जहां उनके समर्थक खुश नजर आ रहे है वहीं अपनों को सीएम का खास बताने वाले अब दूसरी कतार में खड़े नजर आ रहे है।

इस नियुक्ति पर सोलन के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। पार्टी के पदाधिकारियों मनोज गुप्ता, हेमराज ठाकुर, पुनीत नारंग, निशांत मकोल, विवेक ओबराय व विजय पुरी ने कहा कि जतिन साहनी नियुक्ति से साफ हुआ है कि सरकार में आम कार्यकर्ताओं व काबिल लोगों को दायित्व सौंपे जा रहे हैं।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक