Third Eye Today News

जंगल में भटक गई थी मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला, शिमला पुलिस बनी सहारा

Spread the love

राजधानी शिमला में पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को सुरक्षित खोजकर नारी निकेतन पहुंचाया गया। यह मामला शनिवार की शाम का है, जब मशोबरा स्थित साक्षी वन स्टॉप सेंटर से पुलिस चौकी मशोबरा को दूरभाष पर सूचना दी गई कि शेल्टर में रह रही करीब 48 वर्षीय महिला नंगे पांव सेंटर से बाहर निकल गई है और बालिका आश्रम की ओर जंगल में चली गई है।सूचना मिलते ही पुलिस चौकी मशोबरा की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस ने साक्षी वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारियों के साथ मिलकर आसपास के जंगल और क्षेत्र में व्यापक खोज अभियान शुरू किया। इस दौरान स्थानीय लोगों से भी संपर्क कर महिला के बारे में जानकारी जुटाई गई, जिससे उसे जल्द से जल्द सुरक्षित ढूंढा जा सके।

लगातार तलाश के बाद पुलिस टीम को उक्त महिला बालिका आश्रम के नीचे जंगल क्षेत्र में नंगे पांव हालत में मिल गई। मौके पर मौजूद साक्षी वन स्टॉप सेंटर की कर्मचारियों ने उसकी पहचान की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने महिला को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और वापस सेंटर पहुंचाया।आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद महिला को सुरक्षित रूप से नारी निकेतन मशोबरा में पहुंचा दिया गया है, जहां उसकी देखभाल की जा रही है।

      एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने आम जनता को आश्वस्त किया है कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ लोगों की सहायता के लिए हमेशा उपलब्ध है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक