छत्तीसगढ़: फायरिंग में हिमाचल के जवान सहित 6 जवानों की गई जान

नारायणपुर में आईटीबीपी के 6 जवानों की मौत हो गई, जबकि दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जवानों को इलाज के लिए रायपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह आईटीबीपी के जवान ने अपने साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस घटना में हिमाचल के जवान समेत 6 जवानों की मौक पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छुट्टी नहीं मिलने से जवानों के बीच विवाद हुआ।

छत्तीसगढ़ के राज्य गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मामले की विस्तृत जानकारी मंगाई है। मृतक जवानों की पहचान महेंद्र सिंह निवासी संदियार डाकघर बरठीं तहसील घुमारवीं(बिलासपुर) हिमाचल सुरजीत सरकार, बिश्वरुप महतो व मसुदुल रहमान पश्चिम बंगाल, पंजाब से दलजीत सिंह और केरल से बीजीश के तौर पर हुई हैं। वहीं, केरल के उल्लास और राजस्थान के सीताराम दून घायल हुए हैं।



