Third Eye Today News

अर्की पुलिस ने किया चोरी के मामले मे संलिप्त एक और आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

इस अभियोग में दिनांक 26-12-2025 को मामले में संलिप्त एक आरोपी आनंद कुमार को गिरफ्तार किया गया था। अभियोग के आगामी अन्वेषण एवं गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान यह पाया गया कि उक्त चोरी के मामले में आरोपी के साथ एक अन्य व्यक्ति भी संलिप्त था। जिस पर पुलिस थाना अर्की की पुलिस टीम द्वारा तत्परता से आरोपी की तलाश की गई तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले में संलिप्त आरोपी अनूप पुंडीर पुत्र  ईशाम सिंह, निवासी जागृति विहार, तहसील व जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश, उम्र करीब 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी को आज दिनांक 05-01-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अभियोग की जाँच के दौरान यह पाया गया कि उक्त आरोपी रिलायंस जियो टावर कंपनी, अर्की में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था, जिसे कंपनी द्वारा नौकरी से निकाल दिया गया था। नौकरी समाप्त होने के पश्चात आरोपी अपने घर मेरठ, उत्तर प्रदेश चला गया था। दिनांक 08-12-2025 को आरोपी अपने भाई के साथ मेरठ से अर्की पहुँचा तथा दोनों ने मिलकर कंपनी की साइट से तीन बैटरियाँ (Coslight 100 AH) एवं दो रेक्टिफायर चोरी कर लिए। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जाँच जारी है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक