Third Eye Today News

चूड़धार में फंसी दो महिलाओं को हेलीकॉप्टर ने किया रेस्क्यू

Spread the love

हिमाचल प्रदेश की चूड़धार चोटी की यात्रा के दौरान जंगल में भटकी अमेरिका मूल की दो विदेशी महिलाओं को शनिवार तड़के रेस्क्यू कर लिया गया है।  हिमाचल के सिरमौर प्रशासन की दखल पर एसडीआरएफ, पुलिस व मेडिकल टीम की मदद से भारतीय वायु सेना के चीता हेलीकॉप्टर से विदेशी महिलाओं को घाटी के तीसरी नामक स्थान से  रेस्क्यू किया गया। महिलाओं की लिफ्ट करने के बाद हेलीकॉप्टर ने सीधे ही चंडीगढ़ की उड़ान भरी। ये महिलाएं रात भर घने जंगल में ही फंसी हुई थी। इसी बीच,सिरमौर के उपायुक्त सुमित खिमटा में अमेरिका के दूतावास को भी सूचित कर दिया है।जानकारी के मुताबिक भारतीय मूल की यह महिलाएं अमेरिका की सिटीजन है। पुलिस के मुताबिक रिचा अभय व सोनिया रत्न  शुक्रवार को यात्रा पर निकली थी। यात्रा शुरू करने से पहले ही एक महिला सोनिया रत्न को स्पाइनल इंजरी थी जिसकी सर्जरी भी हुई थी। चढ़ाई के दौरान महिला की तबीयत खराब हुई। इसके बाद वो तीसरी के समीप जंगल  में फंस गई। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे नौहराधार पुलिस चौकी को महिलाओं के फंसने की सूचना मिली थी। इसके बाद सूचना प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों को दी गई।प्रशासन ने तुरंत ही तीन टीमें गठित कर मौके के लिए रवाना की। संगड़ाह के एसडीएम सुनील कैथ, डीएसपी मुकेश कुमार व तहसीलदार भी बेस कैंप तक पहुंचे थे। शुक्रवार शाम को अंधेरा होने की वजह से महिलाओं को एयरलिफ्ट  नहीं किया गया, लिहाजा शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे वायुसेवा के हेलीकॉप्टर चिता के माध्यम से महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। डीसी सुमित खिमटा ने बताया कि महिलाओं को सीधे ही चंडीगढ़  भेज दिया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। डीएसपी मुकेश कुमार व एसडीएम सुनील कैथ ने बताया कि इन दिनों भारी संख्या में श्रदालु चूड़धार यात्रा पर जा रहे है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि यात्रा पर जाने से पहले प्रशासन को सुचना दी जाए। वहीं, उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि यात्रा के लिए केवल मुख्य रास्ते पर ही सफर करें। रात के समय यात्रा से परहेज किया जाना चाहिए। यात्रा से पहले मेडिकल चैकअप  अवश्य होना चाहिए ताकि यात्रा में किसी प्रकार का जोखिम न हो।

उधर, सिरमौर के उपायुक्त सुमित खिमटा में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि रेस्क्यू के बाद महिलाओं को सीधे ही चंडीगढ़ भेजा गया। उपचार को लेकर तमाम इंतजाम पहले ही कर लिए गए थे। बता दे कि चूड़धार चोटी की अधिकतम ऊंचाई करीब 12 हजार फुट की है। इस स्थान पर शिव भगवान की भव्य प्रतिमा पर श्रद्धालु शीश नवाने पहुंचते है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक