चार घंटे होगी पशु मित्रों की ड्यूटी, इतना मिलेगा मानदेय, महीने में 1 अवकाश;
हिमाचल प्रदेश में पशु मित्रों से रोज 4 घंटे ड्यूटी ली जाएगी। एक माह में एक अवकाश मिलेगा। महिलाओं को 180 दिन की मातृत्व छुट्टी मिलेगी।
पशुपालन विभाग में पशु मित्रों की नियुक्ति के लिए नियम तय कर दिए हैं। पशु मित्रों से रोज 4 घंटे ड्यूटी ली जाएगी। हर महीने 5,000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। पंजीकृत पशुओं वाले आवेदकों को अधिकतम 4.5 अंक दिए जाएंगे। जिस पंचायत के पशुपालन चिकित्सालय में पशु मित्र की नियुक्ति होनी है, उसी पंचायत के स्थानीय निवासी को नियुक्ति के लिए एक अतिरिक्त अंक मिलेगा।
पशु मित्र नियमितीकरण का दावा नहीं कर पाएंगे

