चलती गाड़ी पर चली गोली शीशे को छेद कर 22 वर्षीय चालक के गले में लगी
हिमाचल प्रदेश की धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण के बरशैणी में देर रात चलती गाडी पर किसी ने गोलियां बरसा दी। जिसके चलते गाडी चला रहे चालक की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वरशैणी निवासी योगेश (22) के रूप में हुई हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्वजन युवक को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाए जहां पर शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
![]()
जानकारी के अनुसार सेंट्रो कार एचपी 34बी 6761 में 4 दोस्त सवार थे। यह सभी तोष गए थे। जैसे ही यह सभी तोष से वापिस अपने घर बरशैणी आ रहे थे तो सरकारी राशन डिपो के पास अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। सामने से गोली चली और गाड़ी के अगले शिशे में छेद करते हुए सीधा चालक के गले में जाकर लगी, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू सागर चंद्र ने बताया कि अभी जांच की जा रही है। गोली किसने चलाई क्यों चलाई जांच के बाद ही पता चल पाएगा।


