गिरिपार क्षेत्र में तेंदुए ने महिला पर किया हमला, महिला गंभीर रूप से घायल
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र की कोटापाब पंचायत में तेंदुए ने मंगलवार को महिला पर हमला कर गंभीर रूप से घायल किया है। महिला को परिजन गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा पाब पंचायत के कोटा गांव की महिला सत्या देवी सुबह घर से कुछ दूरी पर खेत में काम करने गई थी की अचानक तेंदुए ने महिला पर हमला बोल दिया। महिला ने हिम्मत दिखाकर बड़ी मुश्किल से तेंदुए के चुंगल से छूटी और जोर जोर से चिल्लाने लगी महिला के चिल्लाने की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।महिला तेंदुए के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाये है।