खेल परिसर धर्मशाला में 12 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय युवा दिवस
स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर हर वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी एन.पी गुलेरिया ने बताया कि इस वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस और 13 से 19 जनवरी 2023 तक युवा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके तहत 12 जनवरी को खेल परिसर धर्मशाला में विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में जिले भर के युवा भाग ले सकेंगे। यह रहेंगी प्रतियोगिताएं राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत जिले में वाद-विवाद (डिबेट), निबंध लेखन, समूह गान और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए विषय भी निर्धारित कर दिए गए हैं।







