खाकी बनी फरिश्ता, पुलिस जवानों ने ब्यास में कूद बचाया अनमोल जीवन
ब्यास नदी में डूब रहे एक व्यक्ति के लिए खाकी फरिश्ता बन गई। पुलिस के दो जवानों ने बहादुरी और साहस का परिचय देते हुए खुद की जान पर खेलकर युवक की जान बचा ली। पुलिस जवानों की मामूली सी चूक से न केवल डूब रहे व्यक्ति की जान जा सकती थी, बल्कि खुद की जान जाने का भी खतरा था। मगर अदम्य साहस का परिचय देकर व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी भानु प्रताप व मानक मुख्य आरक्षी सुरेश कुमार मौके पर पहुंच गए। पाया कि एक युवक नदी में डूब रहा है। डूबने वाले व्यक्ति की पहचान योगेश कुमार पुत्र हुक्म चंद निवासी कठवाड (मंडी) के रूप में हुई। मौके पर काफी लोग इकठ्ठा हो गए थे, लेकिन किसी ने भी युवक को बचने की कोशिश नहीं की। इसका कारण शायद यह भी था कि पानी का जलस्तर अधिक था और ठंड के मौसम में पानी उतरना भी मुश्किल था।
