Third Eye Today News

कोटखाई में चिट्टा बेच रहे थे तीन तस्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार… 31.46 ग्राम चिट्टा बरामद

Spread the love

शिमला जिले के कोटखाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने चिट्टा (हेरोइन) तस्करी के मामले में बड़ा एक्शन किया है। यहां पुलिस ने 31.46 ग्राम चिट्टे के साथ तीन तस्करों को काबू किया है। आरोपियों में एक स्थानीय और दो पंजाब के निवासी हैं। पुलिस ने इनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत केस दर्ज किया है।

      पुलिस के अनुसार शनिवार देर शाम एएसआई पुरुषोत्तम चंद पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान चालनेयर क्षेत्र में एक मुखबिर से सूचना मिली कि कार (HP-09C-8011) में सवार तीन लोग चिट्टा बेचने का काम कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके की ओर रवाना हुई। जब पुलिस एनएच-705 पर निहारी के पास पहुंची तो बताई गई कार सड़क किनारे खड़ी मिली।

पुलिस ने कार में बैठे तीनों लोगों को सूचना के बारे में अवगत कराया और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से कुल 31.46 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मादक पदार्थ को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया और तीनों आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।

   गिरफ्तार आरोपियों की पहचान व्योम खोकटा पुत्र प्रेम प्रकाश, निवासी गांव शौन, डाकघर गरावग, तहसील कोटखाई, जिला शिमला (27), गुरविंदर सिंह पुत्र स्वर्गीय सरदार हरजिंदर सिंह, निवासी बसंत नगर, लुधियाना, पंजाब (36) और करमजीत सिंह पुत्र सरदार गुरविंदर सिंह, निवासी ढिल्लों नगर, लुधियाना, पंजाब (34) के रूप में हुई है।

     कोटखाई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच एएसआई पुरुषोत्तम चंद द्वारा की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस के।एक अधिकारी ने बताया कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक