Third Eye Today News

कॉंग्रेस कार्यकर्ता ने अतिरिक्त उपायुक्त सोलन के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

आज सोलन में कॉंग्रेस कार्यकर्ता ने अतिरिक्त उपायुक्त सोलन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। जिसमें केंद्र सरकार पर मनरेगा का नाम बदल कर “विकसित भारत जी राम जी ” करने पर कड़ी आप्ति जाहिर की। जोगिंदरा बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार का यूपीए गवर्नमेंट की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा जिसमें देश के बेरोजगार लोगों को रोजगार की गारन्टी दी गयी ।आज इस योजना का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है ।वहीं पर युवा कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार तानाशाही पर उतारू हो गयी है।

लेकिन देश की जनता इसको बिल्कुल भी बर्दास्त नहीं करेगी वहीं राजीव कोड़ा ने कहा कि कॉंग्रेस की योजनाओं का नाम बदल कर अपनी झूठी वाह-वाही करवाना मोदी सरकार बंद करे। इस मौके पर वरिष्ठ अभिवक्ता सुभाष वरमानी, विकास कालटा पूर्व सचिव प्रदेश कॉंग्रेस, पूर्व यूंका अध्यक्ष सोलन अंकुर ठाकुर , मदन हिमाचली, विकास ठाकुर, विशाल शर्मा, जितेन्द्र वर्मा निर्देशक जोगिन्दरा बैंक, परमिंदर धीमान, नवीन शर्मा, अमन, आदि लोगों शामिल रहे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक