के एल ठाकुर का निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान:नालागढ़ में भी उभरे तिकोने मुकाबले के समीकरण, अर्की में कांग्रेस-भाजपा को राजेंद्र ठाकुर की चुनौती

के एल ठाकुर, निर्दलीय प्रत्याशी
हिमाचल में सोलन जिला टिकट के बंटवारे के बाद 2 सीटो पर त्रिकोणीय मुकाबले के समीकरण घूम रहे है। अर्की निर्वाचन क्षेत्र और नालागढ़ में मुकाबला तिकोना दिख रहा है। हालांकि इन सीटों पर आम आदमी पार्टी मुकाबले को चोकोना बनाने की कोशिश में है, लेकिन अभी तक मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के अलावा निर्दलीयों के बीच होता दिख रहा है यह समीकरण नालागढ़ सीट पर भाजपा के लखविंदर राणा को टिकट देने के बाद बने है। के एल ठाकुर ने नाराज होकर निर्दलीय तौर पर चुनावी समर में उतरने का फैसला किया है।
इसके लिए उन्होने बुधवार को अपने निवास स्थान पर समर्थकों की बैठक में राय शुमारी ली। के एल पहले से ही किसी भी स्थिति में चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। अभी यहां पर समीकरण और बदल सकते है क्योंकि कांग्रेस का टिकट भी फंसा हुआ है। पहले बाबा हरदीप का टिकट फाइनल कर दिया गया था, लेकिन आखिरी समय में इसे होल्ड कर दिया गया।

राजेंद्र ठाकुर, अर्की।

संजय अवस्थी, कांग्रेस, अर्की।
कांग्रेस का संजय अवस्थी को टिकट, राजेंद्र ने छोड़ी पार्टी
अर्की में तो कांग्रेस और भाजपा के टिकट आवंटन से पहले ही राजेंद्र ठाकुर “राजू भाई’ ने मुकाबले को तिकोना बनाने के लिए कमर कस ली थी। राजेंद्र ठाकुर पिछले साल यहां हुए विधानसभा उप चुनाव से पहले कांग्रेस में थे और प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी भी देख रहे थे। उप चुनाव में कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने संजय अवस्थी को टिकट दिया। इस पर राजेंद्र ठाकुर ने पार्टी छोड़ दी।
राजेंद्र ठाकुर काफी पहले से ही विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें प्रचार के लिए नया तरीका खोजा है। अब तक अर्की क्षेत्र की 8000 से ज्यादा महिलाओं को हरिद्वार तीर्थ स्थान के दौरा पर ले गए हैं। आने वाले दिनों में भी दूसरे सिर्फ तुम पर ले जाने के लिए पंजीकरण करवाया है।
कांग्रेस और भाजपा के घोषित उम्मीदवार इससे पहले 2012 के विधानसभा चुनाव में भी आमने सामने हो चुके हैं। तब कांग्रेस ने संजय अवस्थी को टिकट दिया था, लेकिन दूसरे दावेदार अमरचंद पाल ने बगावत कर दी थी। वे चुनाव में 10 हजार से ज्यादा मत भी ले गए और गोविंद राम जीतने में कामयाब हो गए।

गोविंदराम शर्मा, भाजपा, अर्की।
भाजपा ने गोविंदराम शर्मा को दिया टिकट
अर्की विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने बड़ा खेल खेलते हुए गोविंदराम शर्मा पर दाव खेला और उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है।

लखविंदर राणा,भाजपा, नालागढ़।
वहीं नालागढ़ में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए लखविंदर राणा को भाजपा ने टिकट दिया है। लखविंदर राणा और कांगड़ा के पवन काजल ने एक साथ कांग्रेस पार्टी को छोड़ा था। और विकास की नीतियों से प्रभावित होने की बात कहकर भाजपा का दामन थामा था।

बावा हरदीप सिंह, नालागढ़।