केन्द्र सरकार ने किसानों के हित में एमएसपी बढ़ाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया : बिंदल
शिमला, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ने कहा कि नरेन्द्र भाई मोदी की सरकार के 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे। कांग्रेस की सरकारें केन्द्र में बनती रही, गरीबी हटाओ का नारा लगाती रही, फरेब करती रही, गरीब और गरीब होता चला गया और कांग्रेस सत्ता प्राप्त करती रही। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 2014 के बाद गरीब को उसका सही हक दिया नरेन्द्र भाई मोदी सरकार ने दिया। 9 वर्षों में 3.50 करोड़ गरीबों को पक्का मकान देना, 12 करोड़ गरीबों के घरों में नल से जल पहुंचाना, 80 करोड़ गरीबों को ढाई साल तक लगातार मुफ्त राशन उपलब्ध करवाना, 11 करोड़ किसानों को 6000 रू प्रतिवर्ष किसान-सम्मान निधि देना, 220 करोड़ देशवासियों को भारत में बनाई गई मुफ्त वैक्सीन लगा देना, 10 करोड़ परिवारों को आयुष्मान भारत कार्ड उपलब्ध करवाते हुए 5 लाख रू साल का निःशुल्क इलाज उपलब्ध करवाना, 48 करोड़ गरीबों के जनधन के खाते खुलवाकर कोविड के दौरान 21 करोड़ बहनों के खाते में सहयोग राशि भिजवाना सही मायनो में गरीब कल्याण की भावना से मोदी सरकार द्वारा किया गया कार्य है।

