Third Eye Today News

केंद्र सरकार की मजदूर, श्रमिक और आम आदमी विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी को सोलन में भी होगा विशाल धरना प्रदर्शन

Spread the love

केंद्र सरकार की मजदूर, श्रमिक और आम आदमी विरोधी नीतियों और कानून के खिलाफ आने वाली 12 फरवरी को एआईटीयूसी के बैनर व तले देश व्यापी हड़ताल होगी। इसमें ट्रेड यूनियनों के अलावा कई सामाजिक और मजदूर संगठन एकजुट होकर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का सड़क पर उतर कर खिलाफत करेंगे। इस देशव्यापी बंद को सफल बनाने के लिए सोलन में एटक एआईटीयूसी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

इस बैठक में केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 12 फरवरी 2026 की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। एटक कार्यालय सोलन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष
जगदीशचंद्र भारद्वाज ने की।

सोलन और सिरमौर जिलों की विभिन्न यूनियनों के अध्यक्ष, सचिव और दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता बैठक में
शामिल हुए।

बैठक में केंद्र सरकार की मजदूर, श्रमिक, कामगार व जनविरोधी नीतियों की कड़े शब्दों में भर्त्सना की गई। बैठक में सभी ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ ऐतिहासिक संघर्ष का संदेश देने का संकल्प लिया गया।

जगदीश भारद्वाज ने कहा कि दशकों पुराने 44 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार नई श्रम संहिताएं लागू करना केवल
मजदूर विरोधी नहीं, बल्कि देश के मेहनतकश वर्ग पर सीधा हमला है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक