केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को खेल प्रोजेक्‍टों की सूची सौंपेंगे राकेश पठानिया, दिल्‍ली में इन विषयों पर मंत्रणा

Spread the love

वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने अपने एक दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्रियों से भेंट की। दूरभाष पर राकेश पठानिया ने बताया उन्होंने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से भेंट की। पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को स्पोर्ट्स हब बनाने की केद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मांग की है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने व खेल मैदानों के निर्माण को लेकर अनुराग ठाकुर के साथ विस्तार से चर्चा हुई है। उन्होंने बताया केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विश्वास दिलाया है कि हिमाचल में खेल मैदानों के निर्माण व खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र प्रदेश की पूरी मदद करेगा।

खेल मंत्री राकेश पठानिया ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से भेंट की।

पठानिया ने बताया कि वह जल्द ही विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर पुनः अनुराग ठाकुर से मिलेंगे व उन्हें प्रोजेक्टों की सूची सौंपेंगे। वहीं वन मंत्री राकेश पठानिया ने केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट की।

 हिमाचल प्रदेश के वन मंत्री राकेश पठानिया के नई दिल्ली में शनिवार को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। उन्होंने विभाग से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं के बारे में चर्चा की। इस दौरान प्रदेश में पर्यावरण मंजूरी न मिलने के कारण लटकी परियोजनाओं को भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा, जिससे विकास कार्यों में तेजी आ सके। यादव ने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। प्रदेश में कई विद्युत परियोजनाएं, मंडी का ग्रीन फील्ड व रोप-वे प्रोजेक्ट अटके हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही वन विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर केंद्रीय वन मंत्री से हिमाचल प्रदेश की योजनाओं को लेकर चर्चा करेंगे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक