कृषि कानून के खिलाफ इंडिया गेट में प्रदर्शन कर रहे 5 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब अमरिंदर सिंह भी बैठे धरने पर
केंद्र सरकार की ओर से संसद में पास कराए गए 3 कृषि विधेयकों (Farm Bills) को रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूरी दे दी है। इसके बाद यह कानून बन गए हैं। देश भर में विपक्षी दल और किसान इस कानून का विरोध कर रहे हैं। कृषि कानून के खिलाफ 15-20 लोग इंडिया गेट के पास इकट्ठा होकर कृषि से संबंधित अधिनियमों के विरोध में प्रदर्शन करने लगे और इस दौरान उन्होंने एक ट्रैक्टर में आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने खुद को युवा कांग्रेस का कार्यकर्ता होने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी पंजाब के रहने वाले हैं। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रदर्शनकारी पुराने ट्रैक्टर को एक वाहन में लादकर अपने साथ लाए और इंडिया गेट के पास ट्रैक्टर को नीचे उतारकर उसमें आग लगा दी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे लगाने के अलावा कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के समर्थन में भी नारेबाजी की। युवक अपने साथ भगत सिंह की तस्वीर भी लेकर आए थे।
पंजाब में नए कृषि कानूनों के विरोध में अकाली दल का धरना प्रदर्शन। सीएम अमरिंदर सिंह भी धरने में किसानों के साथ बैठे हैं। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस ने देश को शर्मसार किया, आज तक जनता ने आंदोलन देखे। लेकिन ट्रैक्टर लाकर इंडिया गेट के पास जलाना, कांग्रेस का नाटक है। भाजपा इसकी निंदा करती है। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि जिस तरह किसान आंदोलन के नाम पर कांग्रेस राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रही है वो निंदनीय है। सकांग्रेस की ओर से पंजाब में इस बिल के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन किया जा रहा है। पंजाब के अलावा दिल्ली, हरियाणा, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में भी सोमवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। यहां कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया।