कुशल जेठी को एक बार फिर सोलन व्यापार मण्डल की कमान,तीसरी बार बने प्रधान
सोलन व्यापार मंडल ने कुशल जेठी पर तीसरी बार विश्वास जताते हुए एक बार फिर से अपना अध्यक्ष बनाया है। एक जुटता का परिचय देते हुए सभी व्यापारियों ने सर्वसम्मति से
कुशल जेठी को अध्यक्ष,
विनय शर्मा को (उप-प्रधान),

पंकज वर्मा (महासचिव)
और
प्रवीन गुप्ता (कोषाध्यक्ष) चुना। सोलन के पैरागोन होटल में संपन्न हुए चुनाव में व्यापारियों ने बढ़-चढ़ कर
हिस्सा लिया।
चुनाव संपन्न होने पर नई कार्यकारिणी ने सभी व्यापारियों का धन्यवाद किया।
उपस्थित व्यापारियों ने नई कार्यकारिणी के सामने अपनी समस्याएं रखीं जिन्हे प्रधान कुशल
जेठी ने जल्द ही उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनकी टीम 108 की सेवाओं से भी पहले उनकी मदद के लिए पहुंचेगी।




