किन्नौर : NH-5 पर भारी भूस्खलन, वाहनों के लिए अवरुद्ध
सोमवार सुबह करीब दस बजे किन्नौर जिला में उरनी ढांक में पहाड़ी खिसकने से NH-5 पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। टापरी में भूमिगत परियोजना के फ्लेशिंग टनल के समीप हाईवे पर वाहनों की गति थम गई है। गनीमत यह रही कि लैंडस्लाइड के वक्त मार्ग से कोई वाहन नही गुज़र रहा था, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।









