Third Eye Today News

काजा में बनाया जाएगा देश का सबसे ऊंचा आइस हॉकी रिंक

Spread the love

देश का सबसे ऊंचा आइस हॉकी रिंक लाहौल-स्पीति जिले के काजा में बनाया जाएगा। आइस हॉकी को बढ़ावा देने के लिए यहां पर खेल प्रशिक्षण केंद्र और आधुनिक खेल परिसर भी बनाया जाएगा। शनिवार को केंद्रीय संसदीय कार्य व जनजातीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने काजा में उच्च ऊंचाई खेल प्रशिक्षण केंद्र, आइस हॉकी रिंक और अत्याधुनिक खेल प्रशिक्षण परिसर की नींव रखी। इस मौके पर मंडी की सांसद कंगना रनौत मौजूद रहीं। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत इन खेल सुविधाओं पर लगभग 72 करोड़ खर्च किए जाएंगे। यह केंद्र विशेषकर युवाओं के लिए खेल प्रतिभा निखारने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। इससे न केवल आइस हॉकी जैसे शीतकालीन खेलों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के विजन के तहत इन परियोजनाओं का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को सशक्त बनाना, खेल पर्यटन को प्रोत्साहित करना और क्षेत्रीय विकास को गति देना है। उन्होंने काजा को एक प्रमुख खेल पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम के दौरान मंत्री और सांसद ने पारंपरिक स्पीति लोक नृत्य भी प्रस्तुत किया, जिसका वीडियो मंत्री ने अपने फेसबुक पेज पर साझा किया। इस अवसर पर विधायक अनुराधा राणा, पूर्व विधायक रवि ठाकुर भी मौजूद रहे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक