कांग्रेस सरकार ने किया कुप्रबंधन, अब केंद्र सरकार को ठहरा रही दोषी : तोमर
शिमला, भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व चेयरमैन बलदेव तोमर ने कहा कि भाजपा का मानना है कि केवल अपने कुप्रबंधन का ठीकरा कांग्रेस पार्टी भाजपा पर फोड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं स्पष्ट रूप से पता था की जिस प्रकार से वह हिमाचल प्रदेश में कार्य कर रहे हैं उसके कारण आने वाले समय में लोन लिमिट पर कट तो लगना ही था और ऐसा नहीं है कट लगने के अनेकों कारण है और यह कारण प्रदेश की वित्तीय स्थिति को देखकर होते हैं, प्रदेश में चल रहे कुप्रबंधन और वित्तीय संकट को देखकर होते हैं। उन्होंने कहा की हिमाचल सरकार वित्त वर्ष 2023-24 में 11068 करोड़ का कर्ज चुकाएगी यह आई रिपोर्ट्स में स्पष्ट है, इसमें से 5562 करोड़ ब्याज और कर्ज की किश्त 5506 करोड़ होगी। यदि सरकार समिति ऋण लेती है और अपने साधन बढ़ाने पर जोर देती है तो भी आने वाले 5 साल के भीतर राज्य सरकार को 27677 करोड़ का कर्ज चुकाना होगा ऐसी रिप्रट सरकार के समक्ष है। 2023-24 के अंत तक राज्य पर 87 हजार करोड़ का कर्ज हो जाएगा। 2024-25 तक हिमाचल का कर्ज 1 लाख करोड़ को पार कर जाएगा।

