कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने डलहाैजी में पीएम मोदी और भाजपा पर साधा सियासी निशाना

Spread the love

हिमाचल प्रदेश की चंबा-कांगड़ा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कहा कि देश में कांग्रेस 70 वर्ष रही है। कांग्रेस ने किस महिला का मंगलसूत्र छीना है। कहा कि उन्हें एक महिला की सूची बताए। उन्होंने पीएम पर तंज करते हुए कहा कि उन्हें मंगलसूत्र का बड़ा ज्ञान हो गया है।  कहा कि देश की महिलाएं विवेक रखती हैं, वे इस बहकावे में नहीं जातीं। आनंद  ने कहा कि प्रधानमंत्री के अनुसार जिनके पास दो भैंस हैं, उसमें से एक भैंस कांग्रेस छीन लेगी। कहा कि देश में 11 करोड़ भैंस हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता या अन्य नेता भैंसें छीन कर तबेले खोलते रहेंगे या देश चलाएंगे। कहा कि चीन हमले के दौरान इंदिरा गांधी ने अपना संपूर्ण सोना देश को दिया था। कहा कि पीएम को इस प्रकार की बातें करना शोभा नहीं देता। कहा कि राजनीतिक संवाद में इतनी कटुता लाना उचित नहीं हैं। डलहौजी में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए आनंद शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा नेता और प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को मत देने का आह्वान कर रहे हैं।जबकि, ये बात उनकी समझ से परे है कि नरेंद्र मोदी देश के हर एक विधानसभा क्षेत्र में जाकर विकास करवाएंगे। चुनावों के बाद तो नरेंद्र मोदी दिखाई ही नहीं देंगे। तो लोग फिर विकास किससे करवाएंगे। कहा कि जिला चंबा की बात की जाए तो विकास की दृष्टि से ये काफी पीछे है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में चंबा को विकसित करने के लिए योजनाओं का कार्य आरंभ हुआ और उन्हें अमलीजामा भी पहनाया गया। लेकिन, विपक्षी दल ने चंबा को दरकिनार करने का काम किया है। कहा कि कांग्रेस अपने कार्यकाल में शिमला में पासपोर्ट ऑफिस लेकर आए। अब आगामी समय में चंबा में ही पासपोर्ट ऑफिस स्थापित करवाने की नीति के तहत कांग्रेस कार्य करेंगी। इसके अलावा चंबा-चुवाड़ी, होली-उतराला, चैहणी सुरंग को धरातल पर उतारने को लेकर पूरे प्रयास किए जाएंगे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक