कांग्रेस ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में किया नई कार्यकारिणी
राजगढ़ – हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में नई कार्यकारिणी का गठन किया है जिसमे उपाध्यक्ष संजय पाल ,आशा प्रकाश ,राजकुमार ,विवेक शर्मा ,योगराज मेहता ,सोहन सिंह ,रणजीत सिंह ,सुन्दर लाल ,देविन्द्र सिंह ,राजेन्द्र वर्मा ,सतपाल सिंह व् महासचिव इंद्र दत ,श्याम लाल ,पूर्ण सिंह ,राजेन्द्र ठाकुर ,ज्ञान गोतम ,कर्म सिंह ,राजेन्द्र ,सूर्या कान्त ,रणजीत ,जितेन्द्र व् सचिव ज्ञान्नेद्र सिंह ,जोगिन्द्र सिंह ,हरिदत ,मोती सिंह ,भूपेन्द्र सिंह ,रूप सिंह ,देवराज ,मीना कुमारी ,शीला देवी ,संतोष कुमारी ,परीक्षा देवी ,सुनीता देवी ,संतोष ,रामस्वरूप ,अनिल पुंडीर व् वीरेंद्र सहित दिनेश आर्य को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष भगनाल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पच्छाद में नई कार्यकारिणी बनाने के लिय प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठोर का धन्यवाद किया है व नव निर्वाचित पदाधिकारियों व् सदस्यों को शुभकामनाएं दी है । मनीष ने कहा की पच्छाद कांग्रेस को मजबूत करने के लिय युवा कांग्रेस भी तमाम नये पदाधिकारियों के साथ कंघे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे जो कार्य युवा कांग्रेस का सोपा जायगा उसे वह पूरी ईमानदारी से करेंगे । मनीष ने कहा की जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब ही प्रदेश सहित पच्छाद में विकास कार्य किए गये थे जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से विकास के नाम पर सिर्फ राजनेतिक रोटियां सेकी जा रही है और विकास कार्यो को ग्रहण सा लग गया है। युवा अध्यक्ष मनीष भगनाल ने बताया की 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का उमीदवार ही जीतेगा जिसके लिय वह अपनी टीम सहित अभी से कार्य करने में जुट गये है। ग्राम पंचयात दाहन में लगातार पिछले 15 वर्षो से प्रधान रहे सतपाल सिंह ने बताया की उन्हें इस बार पच्छाद मंडल में उपाध्यक्ष बनाया गया है जिसके लिय वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठोर ,हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह ,पच्छाद के लोकप्रिय नेता जी आर मुसाफिर ,पच्छाद मंडल अध्यक्ष बेली राम शर्मा का धन्यवाद किया है व् आश्वासन दिया है की वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी के लिय दिनरात मेहनत करके पच्छाद में कोंग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे ।

