कांग्रेस को एक और झटका…

Spread the love

 

    

विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे है। अब हिमाचल कांग्रेस महासचिव और वीरभद्र सिंह के खास रहे धर्मपाल ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता के साथ सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

    

हालांकि उन्होंने इस्तीफे में पार्टी से नाराजगी का कोई जिक्र नहीं किया है, लेकिन हिमाचल कांग्रेस के तत्कालीन कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन के भाजपा में शामिल होने के बाद पहले से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि धर्मपाल ठाकुर भी कांग्रेस पार्टी छोड़ सकते है।

    

हर्ष महाजन गुट के कहे जाने वाले धर्मपाल ठाकुर शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र से टिकटार्थी भी थे। वीरभद्र सिंह के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार में धर्मपाल ठाकुर आईटीआई के चेयरमैन पद पर भी रह चुके हैं और कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह के साथ उनके खास संबंध भी जगजाहिर है। अब खांड के जल्द भाजपा में शामिल होने की संभावनाएं भी जताई जा रही है।

   

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक