कांग्रेस के नवनियुक्त जिला महासचिव ने भाजपा सरकार पर लगाया ये आरोप
जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ शहर के स्थानीय निवासी राजेन्द्र ठाकुर को प्रदेश कांग्रेस द्वारा जिले का महासचिव बनाया गया जिससे की पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के युवाओ में ख़ुशी की लहर है | सिरमौर जिले के महासचिव बनने पर राजेन्द्र ठाकुर ने राजगढ़ में पहली पत्रकारिता वार्ता करते हुए भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए कहा की सिरमौर जिला में जहां कांग्रेस के विधायक वहा की जनता द्वारा चुने गये है जिसमे रेणुका व शिलाई क्षेत्र शामिल है लेकिन प्रदेश में जयराम सरकार द्वारा इन विधानसभा क्षेत्रो के साथ सोतेला व्यवहार किया जा रहा है इन क्षत्रो की जनता के साथ भेदभाव कि भावना रखी जा रही है। यही नहीं उन्होंने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र जहां पर भाजपा की विधायक है व हमारे सांसद जो की पच्छाद से ही तालुक रखते हैं उनके द्वारा डबल इंजन के दावे खोखले साबित हो चुके हैं। हाल ही में जब उपचुनाव हुए थे तो जलशक्ति मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह ने बड़े बड़े वादे पच्छाद की जनता से किए थे कई जगह उन्होंने पानी की स्कीमे दी थी परन्तु आज उन्होंने हमारे लोगो को ठगने का जो कार्य किया है इसका जवाब उन्हें भविष्य में जरूर मिलेगा। आज लोगो को भाजपा की कथनी और करनी में अंतर स्पष्ट नजर आने लगा है। यही स्थिति राजगढ़ के सिविल अस्पताल की भी है आज हमारे पास करोड़ों के उपकरण जैसे कि अल्ट्रा साउंड की मशीन हॉस्पिटल में धूल फांक रही है क्युकी हमारे उसको चलाने के लिए प्रयाप्त स्टाफ की कमी है। पिछले दिनों हमारी विधयाक ने एक दर्जन डॉक्टरों की नियुक्ति की बड़ी बड़ी बाते की थी जो कि हवा हवाई साबित हुई। जबकि राजगढ़ के सिविल अस्पताल में केवल एक – दो ही नए चिकित्सक की नियुक्ति करवा पाने में सफल हो पाए। आज पूरे पच्छाद में सड़कों की हालत किसी से छुपी नहीं है हालात बद से बदतर होती जा रही है राजेन्द्र ठाकुर ने प्रेसवार्ता में बताया की यदि जल्दी ही सडको की हालत को नहीं सुधारा गया या अस्पताल में स्टाफ की कमी को पूरा नहीं किया गया तो अब हम विधयाक व् सरकार के खिलाफ आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। इस प्रेस वार्ता में उनके साथ व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अजय चौहान जी , अनुज ठाकुर जी सुधीर ठाकुर जी भी उपस्थित थे।

