कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा में शामिल हुई पार्षद संतोष तोमर
सिरमौर: नगर पंचायत राजगढ़ की वार्ड न० 1 की पार्षद संतोष तोमर भाजपा में शामिल हो गयी | संतोष तोमर का पच्छाद विधायक रीना कश्यप ने उनके आवास पर पटका व माला पहना कर भाजपा में स्वागत किया | रीना कश्यप ने कहा कि कांग्रेस की वार्ड न० 1 की पार्षद संतोष तोमर के भाजपा में शामिल होने पर खुशी प्रकट की और कहा कि भाजपा का परिवार लगातार बड़ता जा रहा है | उनके भाजपा में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और आगामी नगर पंचायत चुनावो में सातो वार्डो में भाजपा समर्पित उम्मीदवार विजयी होंगे | उधर संतोष तोमर ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले चुनाव के समय ढाई वर्ष बाद उन्हें अध्यक्ष बनाने का वादा किया था लेकिन उसे निभाया नही गया | इसलिए आज वह भाजपा में शामिल हो रही है | आगामी चुनावो में उनका भाजपा को पूरा समर्थन रहेगा | इस मौके पर नगर पंचायत के पार्षदों में वार्ड न० 4 से अशोक सूद , वार्ड न० 2 से दया देवी , वार्ड न० 5 से मीरा कश्यप , मनोनीत पार्षद नरेंद्र नेगी व् राघव साहनी भी मौजूद रहे |



