Third Eye Today News

काँगड़ा में यूजीसी बिल के विरोध में उग्र प्रदर्शन, तलवारें व झंडे लेकर सड़कों पर उतरे युवा

Spread the love

केंद्र सरकार के प्रस्तावित यूजीसी बिल के खिलाफ विरोध की आग अब हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में फैलने लगी है। रविवार को राजा का तालाब और देहरा में समाज के विभिन्न वर्गों और करणी सेना ने इस बिल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इसे शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
राजा का तालाब कस्बे में सवर्ण समाज सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने भारी बारिश के बीच एक विशाल विरोध रैली निकाली। प्रदर्शन का दृश्य काफी आक्रामक था, जहां युवाओं ने हाथों में नंगी तलवारें और भगवान श्रीराम व हनुमान जी के झंडे लेकर मार्च किया। बारिश में भीगते हुए प्रदर्शनकारियों ने “भाजपा सरकार होश में आओ” और “यूजीसी हटाओ, देश बचाओ” के नारे लगाए। रैली के कारण कस्बे में काफी देर तक जाम की स्थिति भी बनी रही। स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यह कानून बच्चों के भविष्य को अंधकार में धकेल देगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक यह एक्ट वापस नहीं होता, उनका संघर्ष जारी रहेगा और यह कानून किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
करणी सेना ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
वहीं, देहरा विधानसभा क्षेत्र के हनुमान चौक पर करणी सेना ने मोर्चा संभाला।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक