ओपीएस के तोहफे के साथ कैबिनेट की पहली मीटिंग का एजेंडा तैयार, विक्रमादित्य जयपुर रवाना
कल शुक्रवार को सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। विभागों ने अपने-अपने एजेंडा तैयार कर लिए हैं। चुनावों में बड़ा मुद्दा रही ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल किया जा रहा है। वित्त विभाग के ड्रॉफ्ट के बाद इसे कैबिनेट में चर्चा के लिए लाया जाएगा। 1.30 लाख कर्मचारियों की नजरें इस पर हैं। कैबिनेट में अनाथ और असहायों के लिए 100 करोड़ के सुखाश्रय कोष पर भी मुहर लगेगी। सभी विधायकों से भी एक-एक लाख इस कोष में देने का आग्रह किया गया है।







