Third Eye Today News

एक साल में पकड़े नशे के 2,515 सौदागर, सबसे ज्यादा 480 शिमला में

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों का जाल साल दर साल फैलता जा रहा है। साल 2024 की बात करें प्रदेश में इस दौरान एनडीपीएस एक्ट में 2515 आरोपी गिरफ्तार किए गए। इनमें सबसे ज्यादा नशे के सौदागर जिला शिमला में पकड़े गए। इनमें 473 पुरुष, 17 महिलाएं शामिल रहीं। नशे में दो विदेशी भी धरे गए। इनमें एक सोलन और एक सिरमौर में गिरफ्तार किया गया। अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह की ओर से सीएम को दी रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। दो दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उत्तरी राज्यों की बैठक में भी सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश से संबंधित कई आंकड़े साझा किए हैं।अन्य जिलों की बात करें दो पिछले साल एनडीपीएस में बद्दी में 94 पुरुष, सात महिलाएं, बिलासपुर में 288 पुरुष, पांच महिलाएं, चंबा में 107 पुरुष, हमीरपुर में 107 पुरुष, एक महिला, कांगड़ा में 235 पुरुष, 9 महिलाएं, किन्नौर में 138 पुरुष, एक महिला, कुल्लू में 215 पुरुष, 16 महिलाएं, लाहौल स्पीति में 12 पुरुष, एक महिला, मंडी में 277 पुरुष और 11 महिलाएं पकड़ी गईं। नूरपुर में 98 पुरुष, 21 महिलाएं, शिमला में 473 पुरुष, 17 महिलाएं, सिरमौर में 135 पुरुष, 10 महिलाएं, सोलन में 157 पुरुष, 10 महिलाएं, ऊना में 165 पुरुष और 3 महिलाएं पकड़ी गईं।

हालांकि, बीते साल प्रदेश में 72.71 फीसदी मामलों में नशा तस्करी के आरोपी दोषमुक्त हो गए। नशा तस्कर पुलिस से चार कदम आगे चल रहे हैं और सारे सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगने दे रहे हैं। कोर्ट में अपराध साबित नहीं होने पर वर्ष 2024 में एनडीपीएस के 27.39 प्रतिशत मामलों में ही सजा हो पाई और 72.71 फीसदी में संलिप्त लोग छूट गए। साल 2024 में 1070 मामलों का निपटारा किया गया। इनमें से 293 मामलों में सजा हुई और 777 मामलों में आरोपी बरी हो गए। अवैध तरीके से 21,50,09,138 रुपये की संपत्ति अटैच की गई। हिमाचल प्रदेश में एनडीपीएस के 9418 मामले लंबित हैं। एनडीपीएस से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए 42 कोर्ट बनाए गए हैं।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक