Third Eye Today News

एक बीघा में सेब के पाैधे लगाने के लिए बागवानों को आठ लाख तक का दिया जाएगा कर्ज

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में उच्च सघनता सेब बागवानी को बढ़ावा देने के लिए किसानों को बड़ी राहत दी जा रही है। योजना में एक बीघा भूमि पर आठ लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि बागवान आधुनिक तकनीक अपनाकर अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें। उच्च सघनता पद्धति में पारंपरिक बगीचों की तुलना में अधिक संख्या में पौधे लगाए जाते हैं और वैज्ञानिक प्रबंधन अपनाया जाता है। इससे कम समय में बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन संभव होता है। शुरुआती वर्षों में निवेश अधिक होने के कारण किसानों को ऋण पर अनुग्रह अवधि यानी मोरटोरियम की सुविधा भी दी जा रही है।इस संबंध में बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि राज्य सहकारी बैंक के माध्यम से एक बीघा में आठ लाख तक का कर्ज दिलाया जा रहा है और इसमें तीन साल तक मोरटोरियम की सुविधा भी दी जा रही है, यानी तीन साल तक किसानों को कर्ज की अदायगी नहीं करनी है। बागवानी विभाग भी किसानों को हाई डेंसिटी में लगाने के लिए पौधे उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रहा है। कुछ कंपनियों के साथ बातचीत चल रही है। आने वाले समय में बागवानी विभाग बागवानों को अच्छा और रियायती प्लांट मटेरियल भी उपलब्ध करवाएगा।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक