ऋषभ पंत आईपीएल 2023 से बाहर, दिल्ली कैपिटल्स डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली ने की पुष्टि
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज और आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। इसकी पुष्टि दिल्ली कैपिटल्स डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली ने की। पंत बीते महीने 30 दिसंबर को कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे। पंत फिलहाल मुंबई में हैं जहां कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनक इलाज किया जा रहा है। बीते दिनों उनके घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को फिट होने में कम से कम 6 महीने का वक्त लगेगा। आईपीएल 2023 में ऋषभ पंत की अनुपस्थिति के चलते दिल्ली कैपिटल्स को नए कप्तान की तलाश है।







