ऊना में सड़क हादसे में युवक की मौत, दो जख्मी
सदर थाना के तहत लालसिंगी में देर रात पेश आए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को फौरन उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां से उन्हें नाजुक हालत के कारण पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। मृतक युवक की पहचान अनिल कुमार उर्फ नीलू पुत्र रवि दत्त निवासी जिला पंचकुला, हरियाणा के रूप में हुई है।




