ऊना के हरोली में महिला ने अपने पति व उसके भाईयों के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत करवाई दर्ज
जिला के हरोली क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति व उसके भाईयों के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकियां देने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। इसकी पुष्टि जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने की है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में महिला पति समेत अन्य लोगों को नामजद किया गया है।

इस मामले की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए गए है। जानकारी के अनुसार हरोली क्षेत्र की एक युवती की शादी साल 2018 में जहान खेलां, जिला होशियारपुर पंजाब के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक ठाक रहा। उसके बाद महिला का पति व उसके परिवार वाले दहेज के लिए तंग करने लग पड़े व मानसिक व शारीरिक तौर पर भी प्रताड़ित करने के साथ ही मारपीट करने लग पड़े। जब वह अपने सुसराल पक्ष की तरफ से काफी परेशान हो एगई। उसके बाद अपने स्वजनों के पास मायके में आ गई। अब वह अपने मायके में रह रही है। जबकि सुसराल वालों के साथ किसी तरह की बातचीत नहीं होती।

अचानक पहली सितंबर को महिला का पति व उसके भाई मायके घर में घुस आए। यहां पर आते ही महिला के भाई के साथ जमकर मारपीट की। गाली-गलोच करने के साथ ही जान से मारने की धमकियां देने लगे। इस मारपीट में महिला के भाई को चोटें भी आई है। जिसे उपचार के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उधर सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी पहुंची। बाद में पीड़ित महिला ऊना के महिला थाना में पहुंची। यहां पर उसने अपने पति व उसके भाईयों द्वारा की गई मारपीट व जान से मारने की धमकी की शिकायत दर्ज कराई। महिला थाना में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी गई है।



उधर सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी पहुंची। बाद में पीड़ित महिला ऊना के महिला थाना में पहुंची। यहां पर उसने अपने पति व उसके भाईयों द्वारा की गई मारपीट व जान से मारने की धमकी की शिकायत दर्ज कराई। महिला थाना में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी गई है।