उत्तराखंड के कवानु में एचआरटीसी बस हादसा, तीन यात्रियों की मौ..त
हिमाचल पथ परिवहन निगम के नेरवा डिपो की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 9:30 चौपाल से पांवटा साहिब जा रही एचआरटीसी बस संख्या एचपी66 ए 2588 उत्तराखंड के क्वाणु के पास नीचे नदी में गिर गई है। परिचालक की ओर से पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार हादसे के समय बस में 31 से 34 यात्री सवार थे।
हादसे में घायलों की संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है। हादसे की जानकारी बस के परिचालक ने पुलिस को फोन पर दी। प्रथम दृष्टया यह जानकारी सामने आई है कि पास देते समय हादसा हुआ और बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। बस में चालक दिनेश शर्मा और परिचालक जगदीश चंद तैनात थे.
![]()
