इन उपचुनावों में अर्की में खिलेगा कमल जीतेगी भाजपा : कश्यप
कुनिहार/अर्की, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने आज अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार का द्वारा किया उन्होंने उच्च , नग्गर, खनोल, हाटकोट, नमहोल एवं भूमती गांव में बैठकों में भाग लिया उनके साथ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल, भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर, ज़िला परिषद अमर सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष डी के उपाध्याय पंचायत के प्रधान व वार्ड मेंबर उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने इस मौके पर सभी सथानों पर जन समस्याओं को भी सुना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा चुनाव मोड में आ गई है, उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह यहाँ से विधायक थे और स्वास्थ्य में दिक्कत होने के कारण इस विधानसभा क्षेत्र को देख नही पाए।



