आधी रात को अटल टनल में फंसे 300 पर्यटकों को किया गया रेसक्यू
अटल टनल के साउथ व नार्थ पोर्टल में बर्फबारी के चलते करीब 300 पर्यटक फंस गए। जिन्हें कुल्लू पुलिस ने देर रात रेस्क्यू किया गया। पर्यटकों को निकालने के लिए लोकल रेसक्यू दल, BRO के जवान और पुलिस के जवानों को कड़ी मशक्कत करने पड़ी। रात करीब एक बजे सभी पर्यटकों को रेस्क्यू कर सुरक्षित मनाली पहुंचा दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को सैकड़ो गाड़ियां अटल टनल पार कर शीत मरुस्थल सिस्सु पहुंच गई थी। दोपहर बाद बर्फबारी का क्रम तेज हो गया। जिसके बाद लाहुल स्पीति पुलिस भी भारी बर्फबारी के बीच पर्यटकों को मनाली भेजना शुरू किया। जिस कारण साउथ पोर्टल पहुंचे पर्यटकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कई पर्यटकों के वाहन बर्फबारी में फंस गए थे। प्रशासन की टीम ने रेसक्यू सभी पर्यटकों को रेस्क्यू कर सुरक्षित मनाली पहुंचा दिया है। बता दे हिमाचल में मौसम ने करवट बदल ली है। बारिश व बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है। 7 जनवरी तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान बारिश व बर्फबारी का अनुमान भी लगाया गया है।

